फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम का नाम जपने से मिलती है पापों से मुक्ति : धनवंतरी दास

Thu, 13 Aug 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। माधवबाड़ी स्थित श्री रामायण मंदिर में चल रहे तुलसी जयंती महोत्सव में बुधवार को कथा व्यास धनवंतरी दास महाराज ने उत्तम श्रोता के लक्षण बताते हुए कहा कि जिस प्रकार मछली जल के बिना एक क्षण भी जीवित नहीं रह सकती, उसी प्रकार अच्छे श्रोता का समर्पण भी कथा और प्रभु के प्रति होना चाहिए। उन्होंने कहा कि निरंतर राम नाम के जाप से ग्रहों का प्रतिकूल असर समाप्त हो जाता है और भगवान शिव ने भी राम नाम के आश्रय से ही लंबी समाधि लगाई थी। हरि और हर में कोई भेद नहीं है तथा उपासक में अपने इष्ट के गुण आ जाते हैं। कथा के दौरान भगवान श्रीराम जन्मोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। भए प्रगट कृपाला दीन दयाला भजन की गाए गए। राम लला की जय के उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें