फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अंडर-26 किग्रा वर्ग में समृद्धि ने स्वर्ण पदक पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 30 जिलों के करीब 500 से अधिक खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग
विज्ञापन


बरेली। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से सेक्रेड हार्ट्स स्कूल में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की निदेशक राधा सिंह ने किया। तीन दिवसीय इस आयोजन में उप-कनिष्ठ व कैडेट वर्ग के बालक-बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें उत्तर प्रदेश के लगभग 30 जिलों से आए 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान उप-कनिष्ठ बालिका वर्ग में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अंडर-26 किग्रा वर्ग में समृद्धि ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि क्रतिका सिंह ने रजत और प्रतिष्ठा गंगवार ने कांस्य पदक जीता। अंडर-32 किग्रा वर्ग में कानपुर की यशी गुप्ता ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, वहीं नव्या साहू (कानपुर) ने रजत और पलक ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-55 किग्रा वर्ग में अंशिका पटेल ने स्वर्ण, अर्चिता सिंह ने रजत व ऐशानी मिश्रा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

वहीं, उप-कनिष्ठ बालक वर्ग में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-25 किग्रा में आदित्य मीना ने स्वर्ण, ओजस्व ने रजत और श्रेयांश सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-29 किग्रा में कृष्णा साहू ने स्वर्ण, आरुष गंगवार ने रजत और समर प्रताप सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी तरह अंडर-35 किग्रा वर्ग में श्रेयष दीक्षित ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि अयांश कुमार सिंह को रजत और एहसास सेठ को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में शैलेंद्र खरे, नीरज सिंह, दिव्या बाजपेयी, राखी सक्सेना और ईशान सहित अन्य विशेषज्ञों ने अहम भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें