फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: समीर सिंह ने जीता स्वर्ण, रोजिल खान ने भी झटके पदक

Mon, 27 Jul 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 23 से 26 जुलाई तक आयोजित यूपी स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 में बरेली के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बरेली के युवा तैराकों ने अपनी कड़ी मेहनत और बेहतरीन कौशल के दम पर कई पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

बरेली के प्रतिभाशाली तैराक समीर सिंह ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने 100 मीटर बैकस्ट्रोक में भी बेहतरीन चुनौती पेश करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। रोजिल खान ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक हासिल किया।
रोजिल ने 100 मीटर और 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस कामयाबी पर जिला स्विमिंग एसोसिएशन बरेली के सचिव सुनील कुमार मित्तल, अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (आरएसओ) चंचल मिश्रा, कोच सुमित चौरसिया व टीम मैनेजर अनुराग चौरसिया ने दोनों तैराकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें