फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- 'डबल इंजन' वाली सरकार

Sat, 14 Sep 2019 09:33 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

रामपुर से लौटकर बरेली पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा को फिर निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि बदले की भावना से कार्रवाई हो रही है। आजम खां और कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैंने रामपुर में पीड़ित परिवार और वकील से मुलाकात की है। भाजपा 'डबल इंजिन' वाली सरकार है, कहीं भी विकास नहीं हो रहा है। हर सेक्टर नीचे जा रहा है, क्रूड ऑयल सस्ता है लेकिन डीजल पेट्रोल महंगा है।

रामपुर में क्या बोले अखिलेश ?

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रामपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खां पर बकरी चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसपर कोई विश्वास भी नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आई तो हम भी इसी पर अमल करेंगे और तब भी यही अधिकारी और पुलिस होगी। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव उन लोगों के परिवारों से भी मिले जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। साथ ही उन्होंने सपा महिला मोर्चा, अधिवक्ता और पालिकाध्यक्ष से भी मुलाकात की। इसके बाद अखिलेश यादव ने जौहर यूनिवर्सिटी का दौरा किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें