फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: बरेली कॉलेज में समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन, फीस वृद्धि का किया विरोध, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Wed, 19 Aug 2026 02:21 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

समाजवादी छात्र सभा के छात्र नेताओं ने बुधवार को बरेली कॉलेज में फीस वृद्धि और विभिन्न छात्र समस्याओं के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्राचार्य का घेराव कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फीस वृद्धि तुरंत वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन
प्राचार्य कार्यालय में जमीन पर बैठे छात्र नेता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी छात्र सभा (बरेली महानगर) ने बुधवार को बरेली कॉलेज में जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन फीस वृद्धि और विभिन्न छात्र समस्याओं के विरोध में किया गया। छात्र नेताओं ने महाविद्यालय के प्राचार्य का घेराव कर अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र नेता और कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामला गर्म होते ही छात्र नेता जमीन पर बैठ गए। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए इंसाफ करने के नारे लगाए। ज्ञापन में व्यावसायिक और स्नातक पाठ्यक्रमों में की गई फीस वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग की गई। 

प्रवेश प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने और छात्र संघ चुनाव जल्द से जल्द बहाल कराने की मांग की। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर समयबद्ध और सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि छात्र हितों की रक्षा के लिए चरणबद्ध एवं आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

अन्य शैक्षणिक और आवासीय मांगें
छात्रों ने लंबे समय से बंद पड़े आजाद छात्रावास को शीघ्र शुरू करने की मांग की। नई शिक्षा नीति के मानकों के अनुसार पुस्तकालय में नवीन पुस्तकें और अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया। नियमित कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करने की बात भी रखी गई। पीएचडी शोधार्थियों को आधिकारिक पहचान पत्र जारी करने की मांग भी शामिल थी।

खेल और शिकायत निवारण व्यवस्था
कॉलेज के खेल मैदान के आधुनिकीकरण की मांग भी की गई। छात्रों ने इसे गैर-शैक्षणिक, राजनीतिक व सरकारी आयोजनों से होने वाले नुकसान से बचाने को कहा। स्विमिंग पूल, जिम और बैडमिंटन कोर्ट जैसी खेल सुविधाओं को आधुनिक रूप देने की मांग भी उठी। छात्र शिकायत निवारण व्यवस्था को प्रभावी बनाने की बात भी रखी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें