फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सलीम बने ओवरऑल चैंपियन, टीम ने जीते कई पदक

Mon, 04 May 2026 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा में आयोजित मिस्टर यूपी चैंपियनशिप 2026 में बरेली के खिलाड़ियों ने अपनी फिटनेस और प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शहर का गौरव बढ़ाया है। कोच अरशद रजा के मार्गदर्शन में उतरी स्टार न्यूट्रीशन की टीम ने प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर पदकों पर कब्जा जमाया। इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में प्रदेश भर से आए 100 से अधिक एथलीटों ने हिस्सा लिया था, जिसमें बरेली की टीम सबसे मजबूत बनकर उभरी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण भोजीपुरा के सलीम खान रहे, जिन्होंने 75 किलोग्राम भार वर्ग की बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। सलीम की सफलता यहीं नहीं रुकी, उन्होंने क्लासिक बॉडी बिल्डिंग वर्ग में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वहां भी ओवरऑल चैंपियन बनकर दोहरी उपलब्धि हासिल की। उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें चैंपियनशिप का सबसे सफल खिलाड़ी बना दिया।

सलीम खान के अलावा टीम के अन्य सदस्यों ने भी अपनी चमक बिखेरी। 65 किलोग्राम भार वर्ग में वसीम डिग्रपुर ने अपनी मस्कुलर बॉडी और कड़ी मेहनत के दम पर गोल्ड मेडल हासिल किया, जबकि 60 किलोग्राम वर्ग में अरहान ने कड़े मुकाबले के बीच तीसरा स्थान प्राप्त कर टीम की पदक तालिका में इजाफा किया। इस दौरान रिजवान अंसारी, राहिल खान, मुशाहिद खान, अम्मार हुसैन, इमरान खान, मोमिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें