फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इंजीनियरिंग विद्यार्थी के प्लेसमेंट के लिए आती हैं सेल्स-मार्केटिंग की कंपनियां

Tue, 10 Nov 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में इस वर्ष प्लेसमेंट के लिए करीब 21 कंपनियां आमंत्रित की गई हैं। इनमें से अधिकांश नॉन-तकनीकी क्षेत्र की हैं, जिससे इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं को कॅरिअर वृद्धि और अच्छे पैकेज की कमी महसूस हो रही है। तकनीकी पृष्ठभूमि के बावजूद छात्रों को सेल्स जैसी नॉन-तकनीकी भूमिकाओं में जाना पड़ रहा है। इससे उनमें असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

विश्वविद्यालय में आमंत्रित 21 कंपनियों में से केवल पांच ही तकनीकी हैं। पांच कंपनियां नॉन-तकनीकी पृष्ठभूमि से हैं। इंजीनियरिंग के छात्रों का कहना है कि नॉन-तकनीकी कंपनियां केवल सेल्स का काम देती हैं। इन भूमिकाओं में उनकी क्षमता का पूरा उपयोग नहीं हो पाता। इससे उनके कॅरिअर का विकास भी सीमित रहता है। छात्रों को उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं मिल पाता है। सेल्स कंपनियों में एमबीए छात्रों को वरीयता मिलती है। इन कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले पैकेज भी न्यूनतम दो लाख रुपये से अधिकतम चार लाख रुपये वार्षिक तक होते हैं।
विज्ञापन



सेल्स कंपनी अधिक मात्रा में आती हैं
ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सेल के प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि सेल्स कंपनी अधिक मात्रा में आती हैं, लेकिन तकनीकी कंपनी बड़ी मात्रा में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट देती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय ऐसी कंपनियों से टाई-अप नहीं करता जो बॉन्ड साइन कराएं या केवल कोर्स ऑफर करें। कोर्स ऑफर करने वाली कंपनियां आमतौर पर इंटर्नशिप के लिए आती हैं। मनोज कुमार ने भविष्य में अधिक तकनीकी कंपनियों को विश्वविद्यालय लाने का प्रयास करने की बात कही। छात्रों ने तकनीकी कंपनियों की कमी पर गहरी चिंता व्यक्त की है। पूर्व छात्र आकाश ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि टेक्निकल कंपनियां नहीं मार्केटिंग वाले कंपनियां, टेक्निकल केवल इंटर्नशिप ऑफर करती हैं। और मार्केटिंग कंपनियां भी 15-20 हजार ही ऑफर करती हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज से अपेक्षित समर्थन न मिलने पर उन्हें स्वयं एक कंपनी ढूंढनी पड़ी। छात्रा उद्यांशी ने कहा कि कई बार कंपनियां प्लेसमेंट के बजाय कोर्स ही ऑफर करने लगती हैं। छात्र मासूम ने भी तकनीकी कंपनियों के इंतजार की बात कही, क्योंकि सेल्स या मार्केटिंग की कंपनियां एमबीए वालों को तरजीह देती हैं।
विज्ञापन



इस वर्ष के प्लेसमेंट आंकड़े
इस वर्ष विभिन्न विभागों में हुए प्लेसमेंट के आंकड़े सामने आए हैं। सीएसआईटी विभाग के छह छात्रों को प्लेसमेंट मिला, जिनमें से दो को नॉन-तकनीकी और चार को एड-टेक कंपनी में अवसर मिला। एमबीए के पांच विद्यार्थियों को सेल्स कंपनी में प्लेसमेंट मिला है। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के चार छात्रों का चयन एड-टेक कंपनी में हुआ। मैकेनिकल के एक छात्र को तकनीकी कंपनी में प्लेसमेंट मिला, जबकि दो अन्य को एड-टेक कंपनी में। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के दो छात्रों का चयन भी एड-टेक कंपनी में हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें