फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खिचड़ी भोज में शामिल होने पर दो सफाई कर्मचारियों का वेतन काटा

Thu, 01 Feb 2024 04:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। एक राजनीतिक पार्टी की ओर से आयोजित खिचड़ी भोज कार्यक्रम में शामिल होने पर नगर पालिका के दो सफाई कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा गया है। पालिका प्रशासन की ओर से उन्हें नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया गया था। संतोषजनक जवाब न मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सफाई कर्मी के पद पर तैनात गजेंद्र सिंह और दुर्जन सिंह का फोटो वायरल होने के बाद आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत हुई थी। बताया गया कि दोनों 18 जनवरी को सक्षम अधिकारी से बिना छुट्टी लिए ही दोनों एक राजनीतिक पार्टी की ओर से आयोजित खिचड़ी भोज में शामिल होने के लिए चले गए।
शिकायत पर अधिशासी अधिकारी डॉ. नितिन कुमार गंगवार ने दोनों को नोटिस दिया। इस पर उन्होंने बताया कि राजनेता उनके संबंधी है। कुछ समय के लिए ही वह वहां गए थे। इसी दौरान किसी ने फोटो खींच लिया। ईओ ने बताया कि जांच में बिना सूचना दिए अनुपस्थित होने की पुष्टि के बाद वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें