फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा के मंदिर में नमाज के पीछे गहरी साजिश, जांच होनी चाहिए, साध्वी प्राची ने जताई चिंता

Mon, 09 Nov 2020 11:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
विज्ञापन
साध्वी प्राची - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
साध्वी प्राची ने कहा कि मथुरा में मंदिर में नमाज पढ़ने के पीछे गहरी साजिश थी। योगी सरकार को इस मामले में जांच करनी चाहिए। ऐसा करने वालों को कड़ी सजा देनी चाहिए।
विज्ञापन


अयोध्या से हरिद्वार जाते समय सोमवार शाम को साध्वी प्राची नगर निवासी सचिन जौहरी के आवास पर कुछ देर विश्राम के लिए रुकी थीं। यहां उन्होंने मीडिया से बात भी की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश का माहौल खराब करना चाहते हैं। 

इसी कारण मथुरा के मंदिर में नमाज अदा की गई। उन्होंने कहा कि देश में पहले ही बेटियों की संख्या कम है। कुछ पेट में मारी जा रही हैं तो कुछ दहेज लोभियों के हाथों अपनी जान गंवा रही हैं। ऐसे में धर्म परिवर्तन और उसके बाद हत्या जैसे मामले गंभीर चिंता का विषय हैं। 
विज्ञापन


बेटियों के पक्ष में बोलते हुए उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ ऐसा करने वालों को बीच चौराहे पर फांसी दे देनी चाहिए। इस दौरान साध्वी प्राची ने गायों की सेवा भी की तथा सभी से उनकी सेवा करने की अपील की। इस मौके पर भाजपा नेता दुर्गेश वार्ष्णेय, सांसद प्रतिनिधि सनवीर पाल, नगर अध्यक्ष अक्कू रस्तोगी, गणेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें