साध्वी कोयल गिरि उर्फ सीमा वर्मा ने मंगलवार को दोपहर सवा बारह बजे इलाज के दौरान बरेली के ईशान अस्पताल में 12 वें दिन अंतिम सांस ली। साध्वी 23 नवंबर की रात आठ बजे घर मे ही बुरी तरह से जल गई थीं। तभी से वह ईशान में भर्ती थीं।
22 वर्षीय साध्वी कोयल गिरी उर्फ सीमा वर्मा तिलहर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2012 में चुनाव लड़ चुकीं हैं। वह तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज में रहती हैं। साध्वी कोयल जूना अखाड़े से जुड़ी थी, लेकिन जनवरी 2018 में उन्होंने जूना अखाड़े से सन्यास ले लिया था।