साधुओं के बारे में जानकारी मांगी तो वहां की पुलिस को बताया गया कि सभी स्वच्छ छवि के लोग हैं और जगह-जगह धार्मिक यात्राओं में जाते रहते हैं। पुरुलिया के भाजपा सांसद ने उन लोगों की काफी मदद की। दो दिन तक उनके रुकने व भोजन की व्यवस्था की और उन्हें घर भेजने की व्यवस्था की।
मथुरा जा सकते हैं साधु
सुनील गोस्वामी ने बताया कि वह लोग रविवार रात को लखनऊ से बरेली की ओर चले थे, पर मौसम खराब होने से रास्ते में एक मंदिर में रुक गए हैं। गाड़ी भी सही नहीं है। उनके गुरु ने उन्हें मथुरा बुलाया है। वह लोग पहले मथुरा जा सकते हैं, फिर लौटकर बरेली आएंगे।