बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने अपने दीक्षांत समारोह में डिजीलॉकर पर 100631 डिग्रियां अपलोड कर एक मिसाल पेश की है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने इस तीव्र प्रक्रिया की सराहना की।
राज्यपाल ने अपने आधे घंटे के भाषण में विश्वविद्यालय की इस पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की टीम को जनभवन बुलाकर अन्य विश्वविद्यालयों को भी प्रेरित किया जाएगा। विश्वविद्यालय पिछले तीन सालों से लगातार छात्र-छात्राओं की डिग्री और मार्कशीट अपलोड कर रहा है। अपार आईडी बनाने में रुहेलखंड विश्वविद्यालय पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर है। मार्कशीट अपलोड करने के मामले में यह देश के विश्वविद्यालयों में चौथे नंबर पर है। डिग्री अपलोड करने में विश्वविद्यालय श्रेणी में इसका पांचवां स्थान है। पिछले साल मुरादाबाद मंडल के 372 कॉलेज अलग होने व इस वर्ष शाहजहांपुर के 60 कॉलेज अलग होने के बाद छात्र-छात्राओं की संख्या घटी है, इसके बाद भी रुविवि स्वयं को तकनीकी रूप से मजबूत करने में लगा हुआ है।
डिजीलॉकर पर अपलोड हो रही मार्कशीट व डिग्री की कुल संख्या
वर्ष डिग्री व मार्कशीट का कुल योग महाविद्यालयों की संख्या
2023 776568 600+
2024 804838 600+
2025 773043 250
2026 433400 (जून 2027 तक काम पूरा होगा) 250
डिजीलॉकर का डाटा चार्ट-
वर्तमान में डिजीलॉकर पर कुल रिकॉर्ड - 8386624 देश में विश्वविद्यालय श्रेणी में चौथे स्थान पर
डिग्री (2015-2026) - 1808190 देश में विश्वविद्यालय श्रेणी में पांचवें स्थान पर
मार्कशीट - 6578234 देश में विश्वविद्यालय श्रेणी में चौथे स्थान पर
अपार आईडी (2023-2026)- 1742298 देश में विश्वविद्यालय श्रेणी में छठे स्थान पर
अपार आईडी कुल - 858353 उत्तर प्रदेश में पहले स्थान पर