फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आईजीएमए यूएई के साथ शैक्षिक गतिविधियां साझा करेगा रुविवि

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नाइजीरिया, भूटान, ताइवान के बाद अब रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने इंडो गल्फ मैनेजमेंट एसोसिएशन (आईजीएमए) यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) से करार किया है। इसके तहत रुविवि के विद्यार्थियों को यूएई में भ्रमण के साथ शैक्षिक गतिविधियां साझा करने का मौका मिलेगा। इंटर्नशिप और कैंपस प्लेसमेंट भी होगा।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन विभाग की विभागाध्यक्ष और डीन प्रो. तूलिका सक्सेना के मुताबिक नैक ग्रेड-ए डबल प्लस हासिल करने के बाद विश्वविद्यालय के कीर्तिमान में अब एक और अध्याय जुड़ गया है। कुलपति प्रो. केपी सिंह के मार्गदर्शन में आईजीएमए के साथ सोमवार को करार हुआ। इस दौरान आईजीएमए के प्रेसीडेंट प्रो. मोहनलाल अग्रवाल (वेस्ट लंदन यूनिवर्सिटी यूके कैंपस दुबई के अकादमिक डीन) और रुहेलखंड विश्वविद्यालय से उन्होंने प्रतिनिधित्व किया।
करार के साथ दोनों संस्थानों के बीच शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इंटर्नशिप, स्टूडेंट प्लेसमेंट, स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज आदि के मौके मिलेंगे। विद्यार्थियों को विदेशी विचारधारा और सांस्कृतिक विरासत को समझने का मौका भी मिलेगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें