बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से स्नातक और परास्नातक के परीक्षाफॉर्म भरने की तिथि घोषित नहीं की है। ऐसे में कई महाविद्यालयों ने पुरानी न्यूमेरिकल रिपोर्ट (एनआर) से तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की मिड टर्म परीक्षाएं कराने का प्रस्ताव तैयार किया है। अनापत्ति को लेकर कॉलेज प्रतिनिधि परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात करेेंगे।
महाविद्यालयों के परीक्षा नियंत्रकों के अनुसार विद्यार्थी बार-बार विभागों में मिड टर्म और परीक्षाफॉर्म की तिथि पता करने आ रहे हैं। सभी विद्यार्थियों के परीक्षाफॉर्म नहीं भर पाने से विश्वविद्यालय की ओर से भी कॉलेजों को न्यूमेरिकल रिपोर्ट (एनआर) नहीं दी जा सकी है। ऐसे में महाविद्यालय पिछले सेमेस्टर के एनआर के आधार पर परीक्षाएं कराने की तैयारी कर रहे हैं। इससे तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जा सकेंगी। विवि को इस पर आपत्ति न हो, इसके लिए मंगलवार को कॉलेज प्रतिनिधि विवि के परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात करेंगे। हालांकि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं बिना विवि से डाटा मिले कराना मुश्किल है।
समर्थ पोर्टल खुलने का इंतजार
विवि की ओर से समर्थ पोर्टल से परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित होने का बड़ी संख्या में विद्यार्थी इंतजार कर रहे हैं। फार्म न भरे जाने से मिड टर्म परीक्षाओं को लेकर भी संशय है। परीक्षा आवेदन कब से होगा? इसको लेकर विवि की ओर से 25 अक्तूबर के बाद से कोई आधिकारिक पत्र जारी नहीं किया गया हैै। इसीलिए अब कॉलेजों की
विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय कार्य कर रहा है। समर्थ पोर्टल से आवेदन की सूचना परीक्षा नियंत्रक की ओर से आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी। - डॉ. अमित सिंह, मीडिया सेल प्रभारी, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
संवाद