फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुविवि परिसर बनेगा ''''नो व्हीकल जोन'''', ई- गोल्फ कार्ट से विभाग तक जाएंगे विद्यार्थी

Mon, 20 May 2024 04:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर को ''''नो व्हीकल जोन'''' बनाया जा रहा है। अब विद्यार्थियों के वाहनों को मुख्य द्वार के पास ही पार्क करा दिया जाएगा। वहां से उन्हें ई-गोल्फ कार्ट के माध्यम से विभाग तक जाने की सुविधा दी जाएगी। इससे परिसर में अनुशासन कायम रखने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय को विगत वर्ष नैक ए डबल प्लस ग्रेड मिलने के बाद परिसर को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की पहल की गई थी। परिसर को ग्रीन व्हीकल जोन के रूप में विकसित करने के लिए विश्वविद्यालय को सांसद निधि से 15 लाख रुपये का अनुदान मिला था। विगत दिनों इससे दो आठ सीटर ई-गोल्फ कार्ट खरीदे गए हैं। इनके लिए शेड का निर्माण हो चुका है। चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। विश्वविद्यालय में लगे सोलर पैनल से इसको सप्लाई दी जाएगी। यह कार्य इसी माह पूरा हो जाएगा। हालांकि, ग्रीष्मकालीन अवकाश होने से विद्यार्थियों को इस सुविधा का लाभ जुलाई से मिल सकेगा।
विश्वविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार परिसर में प्रतिदिन तीन से चार हजार विद्यार्थी, शिक्षक व अन्य लोग आते हैं। इसमें से कुछ विभाग 200 मीटर से अधिक दूरी पर हैं। विद्यार्थी परिसर में अपने वाहन लेकर आते हैं, जिन्हें विभागों के बाहर पार्क करते हैं। अब इन्हें मुख्य द्वार के पास पार्क किया जाएगा। वहां से ई-गोल्फ कार्ट से उनको विभाग तक छोड़ा जाएगा। जल्द ही इसका ट्रायल होगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर को नो व्हीकल जोन बनाया जा रहा है। वाहनों को मुख्य द्वार के पास पार्क किया जाएगा। विद्यार्थियों को विभाग तक जाने में समस्या न हो, इसके लिए दो ई-कार्ट खरीदे गए हैं। प्रत्येक में आठ लोग बैठ सकेंगे। - प्रो. एके सिंह, मुख्य नियंता, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें