फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खमरिया में अज्ञात वाहन से कुचलकर ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया (लखीमपुर खीरी)। घर आ रहे एक ग्रामीण की बुधवार शाम अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना ईसानगर की पुलिस चौकी खमरिया क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी मनमोहन उर्फ डगरू भार्गव बुधवार को गांव वैबहा गया था। शाम को वह घर लौट रहा था तभी पीलीभीत-बस्ती हाईवे से गांव जाने वाले चकमार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खेतों की ओर गए किसानों ने शव पड़ा देखा तो घर वालों को सूचना दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें