फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: अब नहीं भर सकेंगे प्राइवेट फॉर्म, ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे छात्र-छात्राएं

Fri, 03 Jan 2025 02:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

छात्र-छात्राएं रुहेलखंड विश्वविद्यालय में अब प्राइवेट फॉर्म नहीं भर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन प्राइवेट फॉर्म बंद करने जा रहा है। इसकी जगह विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प दिया जाएगा। 
विज्ञापन
प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते कुलपति प्रो. केपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक और परास्नातक के प्राइवेट फॉर्म बंद किए जाएंगे। इसके स्थान पर विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई का विकल्प दिया जाएगा। ये जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बृहस्पतिवार को समिति कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय से वर्तमान में लाखों की संख्या में विद्यार्थी निजी फॉर्म भरकर डिग्री हासिल कर रहे हैं। इनमें से ज्यादातर छात्र-छात्राएं शहर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं। कई विद्यार्थी स्नातक की डिग्री लेने के लिए प्राइवेट पढ़ाई के साथ दूसरे शिक्षण संस्थानों में रेगुलर डिप्लोमा या अन्य कोर्स कर रहे हैं। नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत विश्वविद्यालय निजी फॉर्म को पूरी तरह से बंद कर देगा।

कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा कि प्राइवेट फॉर्म से वर्तमान में पढ़ रहे विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी कराई जाएगी। साथ ही, जिनके विषयों में बैक, सुधार है, उसे भी जारी रखा जाएगा। नए विद्यार्थियों के लिए प्राइवेट फॉर्म की सुविधा बंद की जाएगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

ऑनलाइन माध्यम बेहतर विकल्प 
नए विद्यार्थियों के लिए प्राइवेट पढ़ाई से बेहतर विकल्प तैयार किया गया है। वे ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय में डिजिटल लर्निंग हब बनाया जा रहा है। इससे दुनिया के किसी भी कोने से विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। 

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ही सभी पाठ्यक्रम उपलब्ध रहेंगे। परीक्षा से लेकर परिणाम तक डिजिटल होगा। फीस जमा करने के लिए कतार में लगने से राहत मिलेगी। ऑनलाइन पाठ्यक्रम में एआई, मशीन लर्निंग जैसे अत्याधुनिक कोर्स भी शामिल किए जाएंगे।

वैश्विक स्तर पर बन रही पहचान
प्रो. केपी सिंह ने कहा कि वर्ष 2024 में चार देशों से 71 अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया है। नए सत्र में विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिट हॉस्टल, पायलट इनक्यूबेशन फैसिलिटी व डिजिटल लर्निंग हब शुरू करेगा। एनईपी का पूरी तरह से क्रियान्वयन किया जाएगा। विद्यार्थी हित में सभी कार्य डिजिटल होंगे। इस दौरान उप कुलसचिव   सुनीता यादव, डॉ. अमित सिंह, जहीर अहमद, तपन वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुरादाबाद विवि तैयार, रुविवि से कम होंगे 372 कॉलेज
मुरादाबाद में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय का संचालन शुरू किया जा रहा है। इसके लिए सोमवार को विभिन्न पदों पर नियुक्तियों के संबंध में शासन स्तर से कुलसचिव को निर्देश दिए गए हैं। इसमें सत्र 2025-26 से प्रवेश शुरू होने की संभावना है। 

कुलपति ने कहा कि वर्तमान में विवि से 614 कॉलेज संबद्ध हैं। इसमें से 372 महाविद्यालय मुरादाबाद व 242 कॉलेज बरेली क्षेत्र में हैं। अगले सत्र से रुविवि के पास 242 कॉलेज रह जाएंगे। ऐसे में विवि लगातार नवाचार के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की कवायद कर रहा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें