फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के परीक्षा कार्यक्रम में गड़बड़ी

Tue, 12 Jan 2016 02:06 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आनन फानन रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा कार्यक्रम जारी तो कर दिया लेकिन इसमें खामी रह गई। विश्वविद्यालय ने कई विषयों की परीक्षा को समय सारिणी में शामिल ही नहीं किया है, जिससे विद्यार्थी परेशान हैं।
विज्ञापन

परीक्षा कार्यक्रम देखने के बाद पता चला कि बीए द्वितीय वर्ष भूगोल के दोनों प्रश्नपत्रों का उल्लेख नहीं है। इसी प्रकार बीए द्वितीय वर्ष के इतिहास के दूसरे पेपर का भी उल्लेख नहीं है, जब कि पहला पर्चा 27 अप्रैल को दूसरी पाली में होगा। इतना ही नहीं बीए प्रथम वर्ष के इतिहास का दूसरा पर्चा 28 अप्रैल को पहली पाली और दूसरी पाली में एक साथ रखा गया है। इन गड़बड़ियों से विद्यार्थी परेशान हैं।  यूनिवर्सिटी के कुलसचिव साहिबलाल मौर्य का कहना है कि परीक्षाएं होने तक स्कीम में संशोधन किए जाते हैं। अगर गड़बड़ी हुई है तो उसे दूर किया जाएगा।


टल सकता है एलएलबी प्रथम वर्ष का पहला पर्चा
बरेली। रुहेलखंड यूनिवर्सिटी की 13 जनवरी से शुरू होने वाली एलएलबी की परीक्षा के पहले प्रश्नपत्र की तारीख में बदलाव हो सकता है। कुलसचिव ने बताया कि अभी तक तमाम परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र नहीं जारी हो पाए हैं। इसकी वजह से पहले प्रश्नपत्र की तारीख में बदलाव हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा है कि एलएलबी प्रथम वर्ष का पहला पेपर सब से अंत में हो सकता है जब कि अन्य पर्चे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें