फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय का मूल्यांकन शुरू

Tue, 05 Apr 2016 01:27 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की असली परीक्षा शुरू हो गई है। नैक मूल्यांकन के लिए टीम का दौरा सोमवार से शुरू हो गया। सात सदस्यीय टीम ने पहले दिन कई विभागों के निरीक्षण करने के साथ ही छात्रों और अभिभावकों से फीडबैक भी लिये। कुछ एलुमनाई से भी बात की गई। शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन कर टीम का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

नैक मूल्यांकन के लिए आयी टीम में प्रो. चंद्रकांत कोकाटे, प्रो. एसए बारी, प्रो. डीबी परीदा, प्रो. एमएल परिहार, प्रो. हरदीप सिंह, प्रो. एचएन पांड्या, प्रो. एसआर खान शामिल हैं। उन्होंने सबसे पहले कुलपति प्रो. मुशाहिद हुसैन से बातचीत की। आईक्यूएसी के सदस्य और नैक स्टीयरिंग टीम से भी जानकारी ली। इसके बाद प्लांट साइंस, एनिमल साइंस, केमिस्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, एजूकेशन, प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति विभाग, इकोनॉमिक्स और एमएसडब्लू विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था के साथ एकेडमिक स्थिति को भी परखा गया। विभागों में दौरे के बाद टीम के सदस्यों नेे छात्रों और अभिभावकों से भी बात कर पठन-पाठन के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के बाद शाम को नैक टीम के स्वागत में सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर कुलपति, प्रतिकुलपति प्रो. वीपी सिंह और चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीआर कुकरेती आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें