बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शोध निदेशालय ने शोधार्थियों को अनिवार्य प्रपत्र प्रतिमाह जमा करने के निर्देश दिए हैं। शोध निदेशक प्रोफेसर सुधीर कुमार ने बताया कि फेलोशिप प्राप्त करने वाले शोधार्थियों को प्रतिमाह फेलोशिप, एचआरए, कन्टयूनेशन प्रपत्र और उपस्थिति की प्रति संलग्न करना होगा। जिसे महाविद्यालय के प्राचार्य या विभागाध्यक्ष से प्रमाणित कराना होगा। उपस्थिति के प्रमाण पत्र के बगैर फेलोशिप प्रपत्र अग्रसारित या यूजीसी पोर्टल पर अपलोड नहीं किए जाएंगे। जिसके जिम्मेदार शोधार्थी होंगे। ब्यूरो