फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ई-कॉमर्स एप से कटे 80 हजार रुपये, कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जत नगर थाना क्षेत्र के तुलाशेरपुर निवासी सुनील कुमार के बैंक खाते से ई-कॉमर्स एप के माध्यम से 80 हजार रुपये कट गए। पीड़ित ने इसे साइबर धोखाधड़ी बताते हुए इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सुनील कुमार ने बताया कि 19 अगस्त की शाम उनके बैंक खाते से ई-कॉमर्स एप के जरिये 80 हजार रुपये कट गए। उन्होंने न तो किसी को यह रकम ट्रांसफर की और न ही मोबाइल फोन व ओटीपी की कोई जानकारी किसी को दी। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद अब उन्हें संबंधित धनराशि होल्ड होने की जानकारी मिली। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि सुनील की तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें