फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उज्ज्वला के 4.16 लाख लाभार्थियों के खाते में आएंगे 642 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रदेश सरकार की उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में दो निशुल्क गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की योजना के तहत पहले चरण में 642 रुपये की धनराशि दी जाएगी। बरेली के 4,16,980 लाभार्थियों को नवंबर में बुकिंग कराने पर सब्सिडी बैंक खातों में दी जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्यमंत्री ने प्रदेश स्तर पर योजना का शुभारंभ करते हुए 1.86 करोड़ परिवारों के बैंक खातों में 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी अंतरण की प्रक्रिया शुरू की है। योजना के लिए प्रदेश सरकार ने कुल 1500 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर विकास भवन सभागार में कार्यक्रम में एमएलसी महाराज सिंह, बहोरन लाल मौर्य, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्या, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने लाभार्थियों को सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। यहां उपायुक्त खाद्य मदन यादव समेत तेल कंपनियों के सेल्स ऑफिसर भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें