बाहर से आए लोगों के ठहरने, भोजन और चिकित्सीय सुविधाओं के लिए भेजा बजट
बरेली। लॉकडाउन में शेल्टर होम में ठहरे लोग और कम्युनिटी किचन के लिए सभी तहसीलों को 25-25 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। यहां सदर तहसील में भी कम्युनिटी किचन की शुरूआत कर जरूरतमंदों को पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
बाहर से आए लोगों के लिए प्रशासन ने कई जगहों पर शेल्टर होम बनवाए हैं। यहां ठहरे लोगों के लिए खाने-पीने के साथ चिकित्सीय सुविधाएं भी दी जानी है। इसके अलावा सभी तहसीलों में भी कम्युनिटी किचन शुरू किए गए हैं। ताकि गरीब व जरूरतमंदों को तत्काल इसकी आपूर्ति की जा सके। इसके लिए डीएम नितीश कुमार ने सभी तहसीलों को पहले चरण में 25-25 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि यह धनराशि खर्च होने के बाद तहसील प्रशासन को और बजट उपलब्ध कराया जाएगा।