फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला के खाते से 1.85 लाख निकाले, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। एक महिला के खाते से किसी अज्ञात ने 1.85 लाख रुपये निकाल लिए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता संगीता पत्नी युधिष्ठिर शर्मा निवासी खमरिया सानी मंडनपुर ने बताया कि उसका बचत खाता पंजाब नेशनल बैंक नगरिया कल्यानपुर सिंधौली चौराहे पर खुला है। वह 18 नवंबर को अपने पति के साथ दस हजार रुपये निकालने गई। तभी पति वहां पर लगे एटीएम से रुपये निकालने के लिए गए। बह बाहर खड़ी रही। उसके पति ने एटीएम में कई बार डेबिट कार्ड डाला, लेकिन रुपये नहीं निकले।
विज्ञापन

इसके बाद खड़े सिक्योरिटी गार्ड ने रुपये निकलवाने में मदद किया, लेकिन रुपये निकले नहीं। 22 नवंबर को जब वह बैंक गई तो पता चला कि उनके खाते से 18 से लेकर 21 नवंबर के बीच कई बार में 1.85 लाख रुपये निकाले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें