फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 13.86 लाख की हुई थी लूट, कार सवार बदमाशों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
वह स्थान जहां कार की टक्कर से बाइक खेत में गिरी थी। संवाद - फोटो : टूंडला-मितावली रेलखंड के मध्य गोमती एक्सप्रेस से गिरकर घायल हुआ रेलयात्री सो​भित सिंह आरपीएफ
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव हैबतपुर के पास वजीरगंज मार्ग पर रविवार रात बदमाशों ने किराना व्यापारी सिद्धांत शर्मा को निशाना बनाकर 13 लाख 86 हजार 500 रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने कार सवार बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी ने जल्द घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं। सोमवार को अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर दोबारा से जांच की, हालांकि अभी कोई क्लू नहीं मिला है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भतरी गोवर्धनपुर निवासी सिद्धांत शर्मा किराना का कारोबार करते हैं। वह गाजियाबाद की किराना मंडी से सामान मंगाकर बिल्सी, बिसौली, बदायूं, आंवला और आसपास के क्षेत्रों में थोक व फुटकर बिक्री करते हैं। रविवार को वह व्यापारियों से बकाया रकम वसूलने अपनी अपाचे बाइक से निकले थे। दिनभर में उन्होंने अलग-अलग व्यापारियों से 13 लाख 86 हजार 500 रुपये एकत्र किए थे।
पीड़ित सिद्धांत शर्मा के मुताबिक, रात करीब आठ बजे वह हैबतपुर गांव से लगभग एक किलोमीटर आगे पहुंचे, तभी पीछे से आई सफेद कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत खेत में गिरकर घायल हो गए। इसी दौरान हैबतपुर की ओर से बाइक पर आए दो लोगों ने मदद के बहाने उन्हें तमंचा दिखाकर कच्चे रास्ते पर करीब 200 मीटर दूर ले जाकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया।
विज्ञापन

बदमाश उनका मोबाइल और पर्स भी ले गए। पर्स में 11 हजार रुपये और हिसाब के कागजात रखे थे। सोमवार को एसएसपी अंकिता शर्मा, एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया और सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने घटना का निरीक्षण किया। एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। सभी बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है। जांच के आधार जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें