आंवला। ट्रेन से कटकर जान देने जा रहे एक युवक को आरपीएफ ने बचा लिया और उसे समझा-बुझाकर परिजनों परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
आरपीएफ चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक बलजीत सिंह ने बताया कि उनको रेल के गार्ड से सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेल की पटरियों पर सिर रखकर सो रहा है। सूचना पर वे आरक्षी नरेश कुमार के साथ मौके पर पहुुुंचे और युवक को समझा-बुझाकर वहां से हटाया और अपने साथ चौकी ले आए। युवक ने अपना नाम अजय पाल सिंह निवासी मामलपुर गांव थाना वजीरगंज जिला बदायूं बताया है। पूछताछ पर अजय ने कहा कि वह घर से नाराज होकर आत्महत्या करने आया था। संवाद