फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इमामबाड़ा पर बैठे युवक पर चाकू से हमला, चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। इमामबाड़ा पर बैठे युवक पर चार लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना के गांव लभेडा उर्फ बुलंदनगर निवासी व्यक्ति ने कहा है कि उनका लड़का सजिद अली ताजिया उठाने वाली कमेटी का सदस्य है। अजमत के इमामबाड़ा पर मंगलवार की रात वह बैठा था। तभी गांव के जानिस अली, नाजिम अली, कलीम अली, जीशान अली आए और बोेले- यहां से जाओ तो उनके पुत्र साजिद ने कहा कि वह इमामबाडा का पंजीकृत सदस्य है। इसलिए वह वहां से नहीं जा रहा है। इसी बात पर गालियां देेते हुए चारों लोगों ने चाकू व लाठी-डंडों से प्रहार कर घायल कर दिया। उन्हें बचाने आए साजिद व इसरत अली को भी चोटिल कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें