बरेली जंक्शन का निरीक्षण करते पुलिस वाले।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
पिछले दिनों चंपारण के एक अभ्यर्थी से लूट की घटना से लिया सबक
बरेली। रेलवे ग्रुप सी की परीक्षा के चलते जंक्शन पर अन्य शहरों से आने वाले अभ्यर्थियों का मंगलवार को जमावड़ा रहा। दो दिन पहले एक अभ्यर्थी के साथ हुई घटना के मद्देनजर जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी खासी सक्रिय रही।
पटना, आरा, चंपारण, मुगलसराय, गोरखपुर, वाराणसी, सहारनपुर, दिल्ली आदि के युवा रेलवे की परीक्षा देने मंगलवार को यहां पहुंचे थे। सेंटर शहर के अलग-अलग कॉलेजों में था। अभ्यर्थियों का आना सोमवार आधी रात के बाद से ही शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को आता देखकर जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी अलर्ट हो गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन सिसौदिया और जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह राणा फोर्स के साथ सुबह तक मुस्तैद रहे।
रेलवे के विभिन्न पदों के लिए छह सौ अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
भोजीपुरा। रेलवे के विभिन्न पदों के लिए सिद्धि विनायक इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार को छह सौ अभ्यर्थियों ने दो पालियों में परीक्षा दी। परीक्षा टीसीएस द्वारा कराई गयी। परीक्षा में सर्वाधिक बिहार के अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने बताया कि रेलवे की परीक्षा स्टेशन मास्टर, गार्ड, टीटी, टीसी, जूनियर टाइपिस्ट पदों के लिए कराई गई थी। संवाद