फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बहाने आरपीएफ सिपाही ने दिल्ली बुलाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

बच्चा होने के बाद युवती को छोड़कर दिल्ली की ही महिला सिपाही से कर ली शादी
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराने पर मंदिर में शादी कर पलटवाया बयान और फिर छोड़कर चला गया

बरेली। शादी के बहाने युवती को दिल्ली बुलाकर आरपीएफ के सिपाही ने दुष्कर्म किया और उसके गर्भवती होने पर शादी से इनकार कर एक सिपाही से ही शादी कर ली। मां बनने के बाद युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो युवक ने एक बार फिर उसे शादी करने का झांसा दिया लेकिन अपने पक्ष में बयान कराने के बाद फिर छोड़कर चला गया। इसके बाद पुलिस ने भी युवती की नहीं सुनी और केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। युवती ने अब एडीजी को शिकायती पत्र देकर दोबारा विवेचना की मांग की है।
बिथरी चैनपुर में रहने वाली युवती के मुताबिक उसने शादी डॉट कॉम पर अपने विवाह के लिए विज्ञापन दिया था। इसके बाद अछनेरा के जाटवान दडी बस्ती निवासी आरपीएफ सिपाही तेजवीर सिंह ने फोन पर उससे शादी की बातचीत की और फिर शादी की तारीख तय करने के बहाने उसे दिल्ली बुलाया जहां 31 मार्च 2019 को वह उसे घुमाने के बहाने पहाड़गंज के एक होटल में ले गया। वहां ड्रिंक में नशा देकर उसे बेहोश करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद जल्दी ही शादी का आश्वासन देकर उसे लौटा दिया। कुछ दिन बाद खरीददारी करने के बहाने युवक ने उसे फिर दिल्ली बुलाया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

युवती के मुताबिक वह गर्भवती हो गई। उसने जब इस बारे में तेजवीर को बताया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। नौ महीने पहले बच्चे को जन्म देने के बाद युवती ने तेजवीर के खिलाफ थाना बिथरी चैनपुर में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। युवती के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज होने के बाद तेजवीर ने उसके पास आकर मंदिर में विवाह कर लिया। फिर थाने ले जाकर उससे अपने पक्ष में बयान दिलाया और फिर उसे छोड़कर चला गया। बाद में पता चला कि उसने एक महिला सिपाही से शादी कर ली है।
विज्ञापन

युवती ने एडीजी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसने विवेचक से मिलकर उन्हें तेजवीर की धोखाधड़ी की जानकारी दी और दोबारा अदालत में अपने बयान कराने को कहा लेकिन इसके बावजूद उन्होंने उसके केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। युवती ने एडीजी से उसके मुकदमे में दोबारा विवेचना कराने की फरियाद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें