उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में पिलखुआ-कुचेसर रोड रेलखंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कमीशनिंग काम के चलते रेलवे ने चार ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है। इसके अलावा पांच ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 15 व 16 जून को बरेली होकर चलने वाली 19602 न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, 12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, 12583 लखनऊ जंक्शन-आनंद एक्सप्रेस को 16 जून को लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, गाजियाबाद के रास्ते चलाया जाएगा। इन ट्रेनों का बरेली जंक्शन और मुरादाबाद में ठहराव नहीं रहेगा।
इसके अलावा 14 जून को 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। इस दौरान इस गाड़ी का ठहराव शाहजहांपुर, बरेली जंक्शन, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़ और पिलखुआ स्टेशनों पर नहीं रहेगा। आठ जून को न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस को 150 मिनट, नौ और 14 जून को लखनऊ जंक्शन-आनंद विहार एक्सप्रेस 90 मिनट, 16 जून को 12584 आनंद विहार-लखनऊ एक्सप्रेस और 15060 आनंद विहार-लालकुआं एक्सप्रेस को 120 मिनट देरी से चलाया जाएगा।