उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण के लिए दो दिन का ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान 14 और 15 सितंबर को बरेली होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 14 और 15 सितंबर को 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस, 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस, 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस और 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आलमनगर, ट्रांसपोर्टनगर, उतरेटिया के रास्ते चलाई जाएंगी।
14 सितंबर को 14523 बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग उतरेटिया, ट्रांसपोर्टनगर, आलमनगर के रास्ते, 15 सितंबर को 14524 अंबाला-बरौनी एक्सप्रेस आलमनगर, ट्रांसपोर्टनगर, उतरेटिया के रास्ते, 14 व 15 सितंबर को 15127 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग उतरेटिया, ट्रांसपोर्टनगर, आलमनगर के रास्ते, 15128 नई दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस, 15119 वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस और 15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आलमनगर, ट्रांसपोर्टनगर, उतरेटिया के रास्ते चलाई जाएंगी।
14 सितंबर को 15636 गुवाहाटी एक्सप्रेस, 14 व 15 सितंबर को 12555 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस और 14 सितंबर को 19410 गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस, 14 व 15 सितंबर को 12595 गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।