बरेली में दशहरा पर बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से शहर में रूट डायवर्जन लागू हो गया है। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि दशहरा मेला और रावण दहन कार्यक्रमों के समापन तक बदली हुई यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। रोडवेज बसों को भी डायवर्ट किया जाएगा।
इस तरह होगा डायवर्जन
- मिनी बाइपास, इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर तिराहा, ईसाइयों की पुलिया, बियावानी कोठी, ऑफिसर्स मैस तिराहा से शहर व रामगंगा तिराहा से चौपला की ओर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत की ओर से बरेली आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र रोड नंबर एक, बड़ा बाइपास से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ-जा सकेगें।
- दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत की ओर से आने वाले भारी वाहन जिनको लखनऊ की ओर जाना है, झुमका तिराहे से बिलवा, विलयधाम, रजऊ परसपुर तिराहा होकर आ-जा सकेगें।
- दिल्ली, नैनीताल, पीलीभीत रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन जिनको बदायूं की ओर जाना है, मिनी बाइपास से इज्जतनगर, डेलापीर, सौ फुटा पूर्वी, ईसाइयों की पुलिया, बियावानी कोठी, कैंट, वीरांगना चौक, बुखारा मोड़ होकर आ-जा सकेगें।
- दशहरा मेला के दौरान भीड़ बढ़ने की स्थिति में सभी प्रकार के चार पहिया वाहन, ऑटो व ई-रिक्शा का आवागमन इज्जतनगर तिराहा, अशोक नगर तिराहा, सूद धर्मकांटा से कोहाड़ापीर की ओर, मूर्ति नर्सिंग होम से गंगापुर, मठ की चौकी की ओर, श्यामतगंज चौराहे से कालीबाड़ी की ओर, बरेली कॉलेज, पटेल चौक, चौपुला चौराहे से नावल्टी की ओर प्रतिबंधित किया जाएगा।