सप्ताह में तीन दिन भारी वाहनों की नो एंट्री
सावन माह में शुक्रवार रात से नो एंट्री लागू कर दी जाती है। इस दौरान शहर आने वाले बड़े वाहनों को ज्यादा दिक्कत रहती है। हालांकि दूसरे जिलों को जाने के लिए पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन कर दिया गया है लेकिन शहर आने वाले वाहनों को तीन दिन तक मुरादाबाद रोड पर खड़ा करा दिया जाता है। सोमवार रात में ही उन्हें निकाला जाता है।
रात से रूट डायवर्जन लागू
मंगलवार से श्रावण मास शुरू हो चुका है। सावन में बरेली, पीलीभीत और लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों के कांवड़िया कछला गंगा घाट पहुंचेंगे। उनकी सुरक्षा के लिहाज से जिले में रूट डायवर्जन किया गया है। ऐसे आपका कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन रहा है तो रूट की जानकारी करके जाएं। अन्यथा आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।
यह डायवर्जन हर शुक्रवार रात आठ बजे से जिले में रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। सोमवार शाम पांच बजे तक लागू रहेगा। अगर मंगलवार को भी रूट पर भीड़भाड़ जारी रहेगी तो पुलिस प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन आगे बढ़ाने का निर्माण लिया जाएगा। इस दौरान सभी चार पहिया, हल्के वाहन, भारी वाहन ट्रक, बस, ट्रैक्टर आदि का रूट निर्धारण किया गया है।
इस प्रकार रहेगा रूट डायवर्जन
- फर्रुखाबाद शाहजहांपुर से आगरा दिल्ली को जाने वाले भारी वाहनों को उसावां, म्याऊ चौकी से डहरपुर, दातागंज, बेलाडांडी, फतेहगंज पूर्वी, बरेली, आंवला, बिसौली, सहसवान, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़ होते हुए अपने गन्तव्य पर भेजा जाएगा।
- बरेली से कासगंज आगरा दिल्ली को जाने वाले भारी वाहनों को गैनी, आंवला, बिसौली, सहसवान, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़ होते हुए अपने गन्तव्य पर भेजा जाएगा।
- मुरादाबाद से कासगंज आगरा दिल्ली जाने वाले भारी वाहन बिसौली, सहसवान, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़़ होते अपने गन्तव्य को भेजे जाएगें।
- मुरादाबाद चंदौसी से फर्रुखाबाद शाहजहांपुर को जाने वाले वाहन बिसौली से आंवला, गैनी, बरेली, फतेहगंजपूर्वी, बेलाडांडी, दातागंज, डहरपुर से म्याऊ, उसावां होते हुए अपने गन्तव्य पर भेजा जाएगा।
- कासगंज आगरा दिल्ली से मुरादाबाद बरेली फर्रुखाबाद जाने वाले वाहन अलीगढ़, नरौरा होकर सहसवान, बिसौली, आंवला, गैनी, बरेली, फतेहगंजपूर्वी, बेलाडांडी, दातागंज, डहरपुर से म्याऊ चौकी, उसावां होते हुए अपने गन्तव्य पर भेजे जाएगें।
- बदायूं से बरेली जाने वाली रोडबेज बसों, अन्य हल्के वाहन नवादा चौकी से कुंवरगांव, आंवला, अलीगंज, गैनी, अखा, रामगंगा से लालफाटक होते हुए अपने गन्तव्य पर भेजा जाएगा।
- बदायूं से कासगंज आगरा दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों अन्य हल्के वाहन रोडवेज बस स्टैंड से खेडा नवादा, बिसौली, सहसवान, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़ होते हुए अपने गन्तव्य पर भेजा जाएगा।
- बदायूं से फर्रुखाबाद जाने वाली रोडवेज बसों, अन्य हल्के वाहन रोडवेज बस स्टैंड से पुलिस लाइन चोराहे से होते हुए दातागंज चैराहे से रेलवे क्रासिग होते हुए दातागंज, बेलाडांडी, जैतीपुर, मदनापुर, जलालाबाद होते हुए अपने गन्तव्य पर भेजा जाएगा।
- बदायूं नगर एवं बाहरी जनपदों के एटा अलीगढ़ जाने वाले हल्के वाहन जालंधरी सराय रोड से शेखूपुर, कादरचौक, कादराबाद होते हुए अपने गन्तव्य को भेजे जाएंगे।