रूट डायवर्जन प्लान के मुताबिक बरेली से रामपुर, मुरादाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास होकर जा सकेंगे। नैनीताल, पीलीभीत रोड से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास से इन्वर्टिस तिराहा होते हुए जा सकेंगे।
बरेली में मंगलवार दोपहर तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। पहले यह व्यवस्था सोमवार रात 10 बजे तक लागू रहने का आदेश जारी हुआ था, लेकिन पुलिस की ओर जारी नया आदेश जारी हुआ है। जिसके तहत अब मंगलवार दोपहर दो बजे रूट डायवर्जन लागू रहेगा। बता दें कि शुक्रवार रात आठ बजे से रूट डायवर्जन किया गया था।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह की ओर से इस बारे में निर्देश जारी किया गया है। लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बड़ा बाईपास होते हुए रामपुर, मिलक, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली जा सकेंगे। दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से गुजरेंगे।
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि बरेली से रामपुर, मुरादाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास होकर जा सकेंगे। नैनीताल, पीलीभीत रोड से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास से इन्वर्टिस तिराहा होते हुए जा सकेंगे। इसके अलावा बरेली से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन इन्वर्टिस तिराहा से बड़ा वाईपास, मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़ होकर आवागमन करेंगे।
रामपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन नेशनल हाईवे से बड़ा बाईपास, फरीदपुर बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। वहीं परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भारी वाहन झुमका तिराहे से आगे बड़ा बाईपास पर अंडरपास से आवागमन कर सकेंगे। श्यामगंज, लीचीबाग, सेटेलाइट को आने-जाने वाले समस्त भारी वाहन ट्रांसपोर्ट नगर से संचालित होंगे। बरेली शहर के सभी ट्रांसपोर्टर सावन में अपना कारोबार ट्रांसपोर्ट नगर से संचालित करेंगे।
रोडवेज बस और छोटे वाहनों का रूट डायवर्जन
शहर में ऐसे लागू रहेगा डायवर्जन
- पुराना बस अड्डा से सभी रोडवेज बसें अयूब खां चौराहा, चौकी चौराहा, बियावानी कोठी, मालियों की पुलिया, सेटेलाइट होकर जा सकेंगी।
- दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज बसें सेटेलाइट से नरियावल, टीपीनगर, इन्वर्टिस तिराहा, बड़ा बाईपास होकर गंतव्य को जा सकेंगी।
- लखनऊ की ओर जाने वाली रोडवेज बसें सेटेलाइट से नरियावल, टीपीनगर, फरीदपुर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगी।
- बरेली से आगरा की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसें और हल्के वाहन मिलक रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, अलीगढ़ होते हुए आ-जा सकेंगी।
- बरेली से बदायूं की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसें और हल्के वाहन लाल फाटक, रामगंगा, अखा, गैनी, अलीगंज, आंवला, कुंवरगांव से होकर आ-जा सकेंगी।
सेटेलाइट चौराहा : पीलीभीत रोड, शाहजहांपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। बीसलपुर चौराहा : बरेली से बीसलपुर की ओर चलने वाले समस्त सवारी वाहन रुहेलखंड चौकी तक ही आ-जा सकेंगे। कोई भी भारी वाहन शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा। वे बड़ा बाईपास होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे। चौकी चौराहा : रोडवेज बसें चौपुला चौराहे से सिटी स्टेशन की तरफ नहीं जाएंगी। समस्त बसें सेटेलाइट होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगी। चौपुला ओवरब्रिज : बदायूं की ओर जाने वाले समस्त वाहन प्रतिबंधित रहेंगे और लाल फाटक से होकर जाएंगे। मिनी बाईपास : रामपुर, मुरादाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। मिनी बाईपास तिराहा से इज्जतनगर फाटक बड़ा बाईपास होकर डायवर्ट किया जाएगा। झुमका तिराहा : शाहजहांपुर, लखनऊ की ओर जाने वाले हल्के-भारी वाहन बड़ा बाईपास होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। बिलवा पुल : नैनीताल की आरे से आने वाले हल्के व भारी वाहन बड़ा बाईपास से लखनऊ की ओर जा सकेंगे। नैनीताल से आगरा की ओर वाहन बड़ा बाईपास से मिलक, रामपुर, शाहबाद होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। विलय धाम : पीलीभीत की ओर से बदायूं एवं आगरा की ओर जाने वाले हल्के/भारी वाहन बड़ा बाईपास से मिलक, रामपुर, शाहबाद होकर जा सकेंगे। इन्वर्टिस तिराहा : लखनऊ की ओर से मुरादाबाद की ओर जाने वाले समस्त वाहन बड़ा बाईपास से होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। इज्जतनगर स्टेशन तिराहा : कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। मिनी बाईपास होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। मंडी समिति तिराहा : सौ फुटा पश्चिमी रोड से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। रामगंगा तिराहा : बदायूं की ओर से आने वाले वाहन सुभाषनगर रोड से नहीं गुजरेंगे। उनको रामगंगा तिराहा से बुखारा मोड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।