फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रात आठ बजे से लागू हो जाएगा रूट डायवर्जन, सोमवार रात यातायात व्यवस्था में रहेगा बदलाव

Fri, 18 Aug 2023 11:33 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बड़ा बाईपास होते हुए रामपुर, मिलक, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए गुजरेंगे। दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से गुजरेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के सोमवार के चलते शुक्रवार रात आठ बजे से बरेली में वाहनों का डायवर्जन लागू हो जाएगा। एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बड़ा बाईपास होते हुए रामपुर, मिलक, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए गुजरेंगे। दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से गुजरेंगे।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक ने बताया कि बरेली से रामपुर व मुरादाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास होकर जा सकेंगे। नैनीताल, पीलीभीत रोड से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास से इन्वर्टिस तिराहा होते हुए जा सकेंगे। बरेली से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन इन्वर्टिस तिराहा से बड़ा वाईपास, मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़ होकर आवागमन करेंगे।

ये भी पढ़ें- प्रेमी युगल ने पार की हदें: मॉल के बाहर करने लगे ऐसी हरकत, शर्म से झुक गईं लोगों की नजरें, बुला ली पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन नेशनल हाईवे से बड़ा बाईपास, फरीदपुर बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भारी वाहन झुमका तिराहे से आगे बड़ा बाईपास पर स्थित अंडरपास से आवागमन कर सकेंगे। श्यामगंज, लीचीबाग, सेटेलाइट की ओर आने-जाने वाले भारी वाहन ट्रांसपोर्ट नगर से संचालित होंगे। शहर के सभी ट्रांसपोर्टर सावन में अपना कारोबार ट्रांसपोर्ट नगर से संचालित करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें