भोजीपुरा। बड़े बाइपास पर बिलवा गांव के समीप एक पानी से भरी खंती में एक पुरुष का सड़ा गला शव मिला है। मामले में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक तेजपाल सिंह ने भोजीपुरा थानाध्यक्ष को सूचना दी। इसके बाद वरिष्ठ उप निरीक्षक तेजपाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि शव करीब दस दिन पुराना है। आशंका व्यक्त की जा रही कि किसी ने हत्या करके शव को छिपाने के उद्देश्य से खंती में फेंक दिया होगा। अब पुलिस के समक्ष मृतक की शिनाख्त की बड़ी चुनौती है। संवाद