रोटरी क्लब ऑफ बरेली की ओर से 55वां दिवाली मेला शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। तीन दिनों तक खूब रंग जमेगा। आतिशबाजी होगी। इस बार मेला गेट पर सेंसर लगे होंगे, जिससे भीड़ की संख्या भी मालूम रहेगी।
एलन क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व अध्यक्ष डॉ. एके चौहान और नरेश मलिक ने बताया कि 21 से 23 अक्तूबर तक बरेली क्लब ग्राउंड में मेला लगेगा। अध्यक्ष मनीष गोयल और सचिव परीक्षित नागपाल ने बताया कि इस बार ऑटो और फूड जोन के साथ 160 स्टॉल लगेंगे। बच्चों के लिए अलग से फन जोन लगेगा। मेला निदेशक दीपक मंगल एवं सह मेला निदेशक मनोज गिरी ने बताया कि क्राउड फेस, बेस्ट कपल, मेला क्वीन, बेबी शो, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। मुंबई के कलाकारों द्वारा संगीत की महफिल सजेगी। सेल्फी जोन यूथ को आकर्षित करेगा। मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि मेले से अर्जित आय का उपयोग सामाजिक कार्यों में होगा। इस मौके पर विनय कृष्ण, सुमित अरोरा व अन्य भी शामिल रहे।