बरेली क्लब में हुआ रोटरी क्लब ऑफ बरेली फ्रेगरेंस का अधिष्ठापन समारोह
बरेली। रोटरी क्लब फ्रेगरेंस का अधिष्ठापन समारोह हर्षोल्लास के साथ बरेली क्लब में संपन्न हुआ। इसमें क्लब के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की।
मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष राजेन विद्यार्थी ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि क्लब समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोर कटरू व मनीष शर्मा ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई दी।
क्लब की अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने अपने संबोधन में आगामी वर्ष के लिए क्लब की योजनाओं और उद्देश्यों की जानकारी दी। सचिव मुक्ता अग्रवाल ने क्लब की ओर से किए गए सेवा कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य अतिथि ने दो बालिकाओं को क्लब की ओर से साइकिल प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। अंत में रेनू ग्रोवर ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन मनीषा मेहरा और ऋचा अग्रवाल ने किया। सीमा अग्रवाल, गीता जुनेजा, हेमा अग्रवाल, ज्योति खुराना, सविता अग्रवाल, सीमा सिंघल, शिवानी शर्मा, शुभ्रा बंसल, सुषमा अरोड़ा, उषा का सक्रिय सहयोग रहा। संवाद