फरीदपुर। हमारी संस्कृति हमारी पहचान के तहत संस्कृति उत्सव का आयोजन शुक्रवार को श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज में हुआ। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत, ब्लॉक एवं तहसील स्तर के कलाकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, एकल वादन व समूह वादन की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
एकल गान में खनपुरा गांव निवासी रोशनी प्रथम, नगरिया विक्रम निवासी शशि पाल और देवेंद्र द्वितीय व धीरपुर नवदिया निवासी अतिराज, शिवपुरी निवासी जेवा, मोहल्ला कानूनगोयान निवासी अंकित सक्सेना तृतीय स्थान पर रहे। एकल नृत्य में स्कूल की छात्रा साक्षी सक्सेना को प्रथम, अनुष्का को द्वितीय व तोषी सक्सेना तृतीय स्थान पर रहीं। एकल वादन में जोगेंद्र को प्रथम, राजकुमार को द्वितीय और वीर को तृतीय स्थान मिला।
विजेताओं को विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल ने प्रमाणपत्र और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इससे पहले एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, एसडीएम निधि डोंडवाल, तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह, श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ दीपा काला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खंड विकास अधिकारी मनोज बगोरिया, खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शबनम बानो ने किया।
विजेताओं का हुआ सम्मान
नवाबगंज। हमारी संस्कृति हमारी पहचान के तहत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं को विधायक डॉ. एमपी आर्य, एसडीएम नहनेराम, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने सम्मानित किया। तबला वादन प्रतियोगिता में सत्यपाल को प्रथम, आकाश को द्वितीय और गुड्डू को तृतीय स्थान मिला। बांसुरी वादन में महताब हुसैन, शहनाई वादन में मोहम्मद युसुफ और हारमोनियम में सुरेंद्र सिंह प्रथम स्थान पर रहे। गजल में मोहम्मद फारुख प्रथम और लोक गायन में रामऔतार प्रथम रहे। संवाद
-
संगीत, गायन और लोकनृत्य की प्रतियोगिताएं हुईं
आंवला। श्रीसुभाष इंटर काॅलेज के मैदान में उप्र पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अंतर्गत आयोजित हुए संस्कृति उत्सव में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के बीच संगीत, गायन, लोकनृत्य के मुकाबले हुए। समूह नृत्य में जीजीआईसी आंवला, नौटंकी में संविलियन विद्यालय फुंदननगर, अभिनय में द्रोणाचार्य व अन्य साथी कलाकारों ने प्रथम स्थान पाया।
चिमटा वादन में राजेश कुमार, हारमोनियम में महेंद्र पाल व ढोलक वादन में काशिश विजेता बनीं। निर्णायक मंडल में तहसीलदार अर्चि गुप्ता, नायब तहसीलदार शोभित चौधरी, तृप्ति सक्सेना, ओमपाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम गोविंद मौर्य ने और संचालन राघवेंद्र गुप्ता व श्रीदत्त शर्मा ने किया। संवाद