फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: परीक्षा छूटने से निराश छात्रा ने की पुल से कूदने की कोशिश, पुलिस और राहगीरों ने ऐसे बचाई जान

Fri, 29 Dec 2023 11:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

छात्रा की मां ने बताया कि उसकी हाईस्कूल की छमाही परीक्षा चल रही हैं। वह देरी से परीक्षा में पहुंची थी, तो उसे बैठाया नहीं गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईस्कूल की छमाही परीक्षा छूटने से क्षुब्ध एक छात्रा ने चौपुला पुल से कूदकर जान देने की कोशिश की। यातायात पुलिस के दरोगा व राहगीरों ने उसकी जान बचाकर उसे मां के साथ घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


सुभाषनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा के पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह मां के साथ ही रहती है। बताते हैं कि शुक्रवार दोपहर चौपुला पुल पर पहुंची, वहां उसने पुल से कूदने के लिए पैर नीचे किए। इससे पहले कि वह कूद पाती, यातायात पुलिस के उप निरीक्षक मनीष दुबे और राहगीरों ने उसे पकड़ लिया और रेलिंग से उतार लिया। इस दौरान उसी की कॉलोनी का एक व्यक्ति वहां आ गया।

उसने पुलिस से कॉल कराकर उसकी मां को बुला लिया। सुभाषनगर थाना के चीता बाइक के सिपाही भी आ गए। उन्होंने छात्रा को उसकी मां के साथ भेज दिया। सुभाषनगर थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि छात्रा की मां ने बताया कि उसकी हाईस्कूल की छमाही परीक्षा चल रही हैं। वह देरी से परीक्षा में पहुंची थी, तो उसे बैठाया नहीं गया। इस वजह से वह तनाव में थी और उसने जान देने की कोशिश की। उसे समझा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें