फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने झूठा बताया मगर बेटी समन को चाहिए दो गनर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भले ही पुलिस ने पिछले दिनों समन ताहिर पर हुए कथित हमले को जांच में झूठा पाया हो, लेकिन शासन ने दो अंगरक्षक उपलब्ध कराने की आख्या रिपोर्ट तलब की है। शासन ने जिला प्रशासन और पुलिस को निर्देश दिए हैं कि जनपदीय सुरक्षा समिति से निस्तारित कर इसकी आख्या सप्ताह में उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

हाल ही में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ने वाली समन ताहिर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से अपनी जान को खतरा बताते हुए दो अंगरक्षक उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। इसके तहत मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसका परीक्षण और सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। गृह विभाग ने इस मामले में एक सप्ताह भर में संस्तुति आख्या मांगी है।
नगर पालिका परिषद चेयरमैन शहला ताहिर की बेटी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की नेता समन ताहिर ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में अपनी जान को खतरा बताया है। पत्र में कहा गया है कि उन्हें विपक्षी लोग हत्या करा सकते हैं, इससे वह पूरी तरह भयभीत है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने उनके इस पत्र पर संस्तुति करते हुए मुख्यमंत्री से सुरक्षा दिलाने का आग्रह किया। इस पर सीएम कार्यालय के प्रमुख सचिव एसपी गोयल ने गृह विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव द्वारा सौंपे गया पत्र प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय ने गृह विभाग को कार्रवाई को लिख दिया। इस पर संयुक्त सचिव गृह सचिव सुनील कुमार ने जिला अधिकारी/एसएसपी बरेली से कहा कि है कि सप्ताह भर में आख्या मांगी है। उन्होंने से प्रशासन से कहा है कि सुरक्षा संबंधी जनपदीय सुरक्षा समिति से निस्तारित कर इसकी सूचना सप्ताह में उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें