फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने कर दी ऐसी गलती... रिजल्ट देख विद्यार्थियों के उड़े होश, विरोध प्रदर्शन

Tue, 15 Apr 2025 03:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय का अजब कारनामा सामने आया है। स्नातक के रिजल्ट में विद्यार्थियों को गैरहाजिर दर्शाया दिया, जबकि विद्यार्थियों का कहना है कि वे परीक्षा में उपस्थित रहे। कई विद्यार्थियों को रिजल्ट भी नहीं दिख रहा है। 
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेतृत्व में मंडल के विद्यार्थियों ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से जारी गलत परिणाम के विरोध में प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय की ओर से चार अप्रैल को स्नातक के रिजल्ट जारी किए गए थे। इसमें विद्यार्थियों के रिजल्ट में अनुपस्थिति दर्शाई गई है। रिजल्ट देखकर विद्यार्थी हैरान रह गए। 

विज्ञापन


बहेड़ी, मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, बदायूं व चंदौसी से आए विद्यार्थियों का कहना था कि उन्होंने परीक्षा दी है, फिर भी विश्वविद्यालय ने उनके रिजल्ट में अनुपस्थिति दिखा दी। वहीं कुछ विद्यार्थियों का तो पोर्टल पर रिजल्ट ही शो नहीं हो रहा है। ऐसे में छात्र अगले सेमेस्टर में प्रवेश कैसे ले सकते हैं। प्रदर्शन के दौरान दो छात्राएं बेहोश भी हो गईं। परिषद के पदाधिकारी आनन फानन उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले गए। 

यह भी पढ़ेंBareilly News: पूरे देश में एक जैसा हो पाठ्यक्रम, पुरानी पेंशन की जाए लागू, माध्यमिक शिक्षक संघ ने उठाई मांग
विज्ञापन


विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री आनंद कठेरिया ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से लगातार इस तरह की गड़बड़ी देखने को मिल रही है। इससे छात्रों का नुकसान हो रहा है। कुलपति व परीक्षा नियंत्रक के अवकाश पर होने के कारण एडमिशन सेल के डायरेक्टर एसके पांडे से इसे जल्द ठीक करने की मांग की है। आनंद ने बताया कि 20 अप्रैल तक त्रुटियों को ठीक नहीं किया गया तो 25 अप्रैल को उग्र आंदोलन किया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें