फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल, रुहेलखंड विश्वविद्यालय की टीम चयनित

Wed, 24 Dec 2025 03:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय की टीम का चयन हो गया है। ट्रायल में महिला खिलाड़ियों ने कौशल दिखाकर टीम में अपनी जगह बनाई। 
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को बरेली कॉलेज के खेल मैदान में किया गया। इस दौरान अन्य महाविद्यालयों की पूरी टीम उपलब्ध न होने के कारण, विश्वविद्यालय की टीम का चयन सीधे ट्रायल के माध्यम से किया गया। 

विज्ञापन


ट्रायल का शुभारंभ बरेली कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। चयन प्रक्रिया में बरेली कॉलेज समेत जीएफ कॉलेज (शाहजहांपुर), आर्य महिला कॉलेज (शाहजहांपुर), साहू राम स्वरूप महिला कॉलेज (बरेली), एसएस कॉलेज (शाहजहांपुर) और विश्वविद्यालय परिसर की महिला खिलाड़ियों ने अपना कौशल दिखाया। 

आयोजन सचिव विवेक डागर ने बताया कि चयनित खिलाड़ी आगामी नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। चयन प्रक्रिया के दौरान विशेषज्ञ के रूप में माजिद हुसैन और पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. प्रीति वर्मा मौजूद रहीं। इस अवसर पर डॉ. मोहम्मद काशिफ नईम, धर्मेंद्र शर्मा, प्रो. इंदीवर सिंह चौहान और डॉ. नरेंद्र पाल मलिक सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महिला छात्रावास में ओपन जिम नहीं, बनेगा बैडमिंटन कोर्ट
बरेली कॉलेज में इन दिनों निर्माण कार्य तेजी पर हैं। महिला छात्रावास के प्रांगण में टाइलीकरण का कार्य शेष रह गया है। यहां 20 कमरों और चार बाथरूम का कार्य पूरा हो चुका है। छात्रावास के बाहर बैडमिंटन कोर्ट बनाया जा रहा है जबकि पहले इस स्थान पर ओपन जिम बनाने की तैयारी थी। वहीं, बैरन हॉल में प्रवेश सेल के तहत मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इसे अगली प्रवेश प्रक्रिया तक पूरा किया जा सकता है। प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने बताया कि छात्रावास को संभवत: जनवरी में शुरू कराया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें