कार्निवल का आगाज शहीदों के सम्मान के साथ हुआ। इसके बाद मंच युवाआें के हवाले हो गया। इंवर्टिस यूनिवर्सिटी के बैंड ग्रुप ने एक से बढ़कर एक रॉकिंग परफारमेंस से युवाओं को खूब झुमाया। कार्निवल में मस्ती करने आए कई लोग अपनी प्रतिभा दिखाने में भी नहीं चूके। इसके साथ ही मेले की रौनक बढ़ती चली गई। लोगों ने खूब मस्ती की।
कार्निवल में मस्ती के बहाने लोगों को अपने अंदर छिपी प्रतिभा दिखाने का मंच भी मिल गया। सेलेक्शन प्वाइंट के पास मंच पर सबसे पहले इंवर्टिस यूनिवर्सिटी के बैंड ग्रुप ने ऐ दिल है मुश्किल का सुपरहिट सांग बुलेया... और कई गीत गाए। मेले में आए दर्शक भी झूमने को मजबूर हो गए। यूनिवर्सिटी के छात्र रजा और महक ने एंकरिंग की जिम्मेदारी संभाली।
- जायका बरेली का... में मिले उपहार
मारिया डे की ओर से आयोजित जायका बरेली का...स्वाद घर का प्रतियोगिता के तहत तीन विजेताआें को सम्मानित किया गया। इसके तहत कूपन लाने वाले प्रतिभागी चुने गए। इन्हें मारिया डे के रिटेल हेड सलमी अनम और सूर्यके तु तोमर ने पुरस्कृत किया।
- सिद्धि विनायक के छात्रों ने दी श्रद्धांजलि
श्री सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों की ओर से शहीद चौक पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। 250 छात्रों के समूह ने अपने शिक्षकाें के साथ मिलकर कार्निवल स्थल से शहीद चौक तक कैं डिल मार्च निकाला। छात्रों का नेतृत्व इंस्टीट्यूट के अनमोल कपूर शामिल रहे।
- बग्घी और घोड़े की सवारी का मजा
कार्निवल में बग्घी और घोड़े की सवारी का मजा भी बच्चों ने लिया। साथ ही झूले का आनंद उठाया। झूले में भीड़ बढ़ने के चलते बच्चों को लाइन लगाना पड़ा। अखबार में प्रकाशित कूपन से भी खूब मदद मिली। इससे कोई भी एक फन जोन का प्रयोग फ्री है।
- युवा महोत्सव में आज से दिखेगा युवाओं का जोश
डीडीपुरम स्थित कार्निवल स्थल के पास युवा महोत्सव पंडाल में मंगलवार से युवा महोत्सव शुरू होगा। दोपहर एक बजे से युवाओं का जोश देखने यहां आ सकते हैं। नृत्य, गायन और बैंड की परफारमेंस के लिए खुला पंजीकरण होगा। कोई भी अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं।
- हेल्दी मदर हेल्दी बेबी का खिताब आज
एसआरएमएस मेडिकल इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित हेल्दी मदर हेल्दी बेबी शो के परिणाम भी मंगलवार को घोषित किये जाएंगे। युवा महोत्सव पंडाल में शाम को पांच बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें मुख्य अतिथि एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देवमूर्ति, एडी हेल्थ डॉ. सुबोध शर्मा, सीएमओ डॉ. विजय यादव और महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा शामिल हाेंगे। पिछले चार दिनों से एसआरएमएस के डॉक्टर इलाकों में हेल्थ कैं प लगा रहे हैं। यहां से स्वस्थ्य बच्चाें व माताआें को चुना गया है।
- श्री गंगाचरण अस्पताल का लगेगा कैंप
कार्निवल में श्री गंगाचरण अस्पताल की ओर से निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जाएगा। इसमें मरीजों की निशुल्क ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और वजन की जांच की जाएगी। अस्पताल के एमडी डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि मेडिकल टीम घुटने के दर्द से छुटकारा पाने को व्यायाम भी बताएगी।