फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीगंज इलाके में निगम ठेकेदार के घर पांच लाख की डकैती

विज्ञापन
घटना के बारे में जानकारी देते पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी लिखी रिपोर्ट, डीआईजी के निर्देश पर जांच हुई तो सामने आया सच
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने एसएसपी को भी किया गुमराह

सीबीगंज। कासिमपुर गांव में मंगलवार रात बदमाशों ने नगर निगम के ठेकेदार के घर पर धावा बोलकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया और साढ़े पांच लाख का माल लूट ले गए। पुलिस ने घटना के बाद बदमाशों की तलाश करने के बजाय डकैती की घटना को चोरी की धाराओं में दर्ज किया। डीआईजी के निर्देश पर एसएसपी ने पूछताछ की तो उन्हें भी गुमराह कर दिया लेकिन जब सीओ से जांच कराई गई तो सच सामने आ गया।
नगर निगम में ठेकेदारी करने वाले कासिमपुर निवासी इस्लाम खान मंगलवार रात पत्नी नगमा, बेटे अनस और दानिश के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। इस्लाम खान के मुताबिक रात करीब दो बजे छह से ज्यादा बदमाश मेन गेट का चैनल तोड़कर अंदर घुस आए और उन्हें उठाकर बंधक बना लिया। उनकी पत्नी ने विरोध किया तो उसे इतनी बुरी तरह पीटा कि वह बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने उनके मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिए। इसके अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे लगभग चार लाख रुपये कीमत के आभूषण और एक लाख चालीस हजार रुपये का कैश लूट लिया। आधा घंटे में डकैती डालकर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट के बाद भागते बदमाशों को रास्ते में गांव के ही एक युवक ने देखा तो शोर मचा दिया। घरों से बाहर निकले गांव वालों ने इस्लाम खान और उनकी पत्नी को मुक्त कराया। सूचना पर पहले यूपी 112 पहुंची और बाद में हल्के के दरोगा जिन्होंने डकैती के बावजूद इस्लाम खान से चोरी की तहरीर लिखवा ली। बुधवार को यह जानकारी डीआईजी राजेश पांडेय को मिली तो उन्होंने एसएससी से बात की। एसएसपी शैलेश पांडेय ने सीबीगंज पुलिस से पूछताछ की तो उन्हें भी चोरी होने की जानकारी दी गई। इसके बाद एसएसपी ने सीओ टू सीमा यादव को घटनास्थल पर भेजा। सीओ ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ पीड़ितों से पूछताछ की तो पुलिस का झूठ खुल गया। सीओ ने अपनी रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी।

खतौला गांव में चोरी, पुलिस ने तहरीर तक नहीं ली

गांव खतौला में राजमिस्त्री ठेकेदार मोहम्मद जान खान अपने मकान में ताला डालकर पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल गए हुए थे। रात में चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए और करीब तीन लाख रुपये कीमत के आभूषण और 1.85 लाख कैश के साथ कपड़े भी चुरा ले गए। सुबह बराबर के मकान में सो रहे भाई रिहान ने जब ताले टूटे देखे तो मोहम्मद जान को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची मगर दरोगा ने मोहम्मद जान से तहरीर तक नहीं ली।

कासिमपुर का मामला पहले चोरी का बताया जा रहा था। मैंने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जांच की तो डकैती होने की पुष्टि हुई। पीड़ित पक्ष को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। वह जो तहरीर देंगे, उसी के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली जाएगी। - सीमा यादव, सीओ टू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें