फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: व्यापारी के घर में घुसे लुटेरों ने तमंचा दिखाकर बनवाई चाय, फिर नकदी-जेवर लूट ले गए

Fri, 13 Jan 2023 06:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

उझानी में लुटेरों ने सर्द रात में एक व्यापारी के घर पर धावा बोल दिया। लुटेरों ने तमंचा दिखाकर व्यापारी और उनकी पत्नी को डराया धमकाया। चाय बनवाई। चाय पीने के बाद नकदी जेवर लूट गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
पीड़ित के घर रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कस्बा उझानी के अहीरटोला मोहल्ले की नई बस्ती में बृहस्पतिवार की रात हाईवे किनारे किराना व्यापारी अजय साहू की मकान में बदमाशों ने लूटपाट की। लूट के दौरान बदमाशों ने तमंचा दिखाकर व्यापारी की पत्नी से चाय भी बनवाई। चाय पीने के बाद लुटेरे अलमारी से जेवरात और नकदी निकाल ले गए। धमकी से डरे दंपती ने बदमाशों के जाने के बाद शोर मचाया तो आसपास के लोग घरों से निकल आए। सूचना के बाद सीओ समेत प्रभारी निरीक्षक ने घटनास्थल का मुआयना भी किया।

विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे की है। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गुलड़िया के मूल निवासी अजय साहू ने बरेली-मथुरा हाईवे किनारे अपने मकान में ही दुकान बना रखी है। दुकान में किराना का व्यापार करते हैं। बकौल अजय बदमाश जीने पर लगी किवाड़ की कुंडी काटकर दुकान में घुस आए। उस वक्त अजय और उसकी पत्नी अलका बेसमेंट के कमरे में सो रहे थे। बदमाशों ने दंपती को सोते समय दबोच लिया। उन्हें तमंचा दिखाकर धमकी दी।  

विज्ञापन

चार बदमाशों ने की वारदात 

इसके बाद बदमाश दुकान से दो कट्टों में किराना का सामान, अलमारी से 60 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, कुंडल और चांदी के आठ सिक्के निकाल ले गए। बदमाशों की संख्या चार बताई गई है। इनमें तीन के पास तमंचे थे। करीब दो घंटे तक अंदर रहे बदमाशों के जाने के बाद दंपती ने बहर निकलकर शोर मचाया। तड़के ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, फिर सीओ शक्ति सिंह ने मौका मुआयना कर दंपती से घटना के बारे में जानकारी की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बनवाई चाय

घटना के बाद व्यापारी अजय साहू ने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान के पिछवाड़े भाजपा नेता की एक दुकान निर्माणाधीन है। निर्माण स्थल के पासे ही सीढ़ी रखी थी। सीढ़ी लगाकर ही बदमाश उसकी छत पर चढ़े थे। घटना को अंजाम देते समय बदमाशों ने उसकी पत्नी से चाय भी बनवाई। डर के मारे उसने चाय बनाकर दे दी। बदमाश उसका मोबाइल फोन भी ले गए, जिसे बाद में छत पर फेंक दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें