महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने उत्तरांचल की संस्कृति का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को उत्तराखंड की संस्कृति से उत्तराखंड से विशेष लगाव है, वहां के प्रोत्साहन के लिए वह कई सारे काम कर रहे हैं। इसके अलावा राजपाल ने यह भी कहा कि इस बात की हम कोशिश कर रहे हैं कि जो लोग कुमाऊं गढ़वाल के हैं वह लोग फिर से अपने गांव जाएं और वहां काम करें। मैं यह नहीं कहता कि लोग दूसरी जगह पर या दूसरे देश में जाकर काम या नौकरी ना करें।
मंच पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी साथ में अऩ्य लोग
भगत सिंह कोश्यारी ने खासतौर से उत्तरकाशी में किए जा रहे प्रयास का उल्लेख करते हुए फलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया। अपने भाषण के दौरान उन्होंने जोशीमठ की आपदा का जिक्र किया उन्होंने कहा कि वहां जो आपदा आई है, इसी स्थिति में हम उनके साथ हैं। हम सबको उनका साथ देना चाहिए।