फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में डकैती: दीवार फांदकर घर में घुसे डकैत, आठ तोला सोने के जेवर और नकदी लूटकर हुए फरार

Mon, 14 Jun 2021 09:34 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बदमाशों ने पहले कहा कि वे गलती से घर में घुस आए हैं। फिर दंपती को एक कमरे में बंधक बनाया और लाखों के जेवर व नकद पैसे लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली कैंट के गांव बुखारा में शनिवार रात पांच हथियारबंद डकैतों ने भवन निर्माण के ठेकेदार मोहम्मद आरिफ के घर पर धावा बोलकर दंपती को बंधक बना लिया और लाखों के जेवर के साथ पांच हजार की नकदी लूट ले गए। हालांकि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट चोरी की धाराओं में दर्ज की है।

विज्ञापन


मोहम्मद आरिफ के मुताबिक शनिवार रात वह अपनी बीवी रुखसार और तीन बच्चों के साथ बरामदे में सो रहे थे। रात करीब 12:30 बजे पांच डकैत दीवार से कूदकर घर में घुस आए। पांचों के चेहरे पर नकाब था और वे कच्छा-बनियान पहने हुए थे। उनके हाथों में तमंचे और तलवारें थीं। 

डकैतों ने आरिफ को जगाया तो वह हड़बड़ा गए। आरिफ के मुताबिक डकैतों ने उनसे कहा कि वे गलती से उनके घर में घुस आए हैं, पानी पीकर चले जाएंगे। इसके बाद वे उन्हें और उनकी बीवी को कमरे में ले गए जहां दोनों को चारपाई पर बैठाकर उनके हाथ पीछे बांध दिए। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


आरिफ के मुताबिक एक डकैत उन पर तमंचा तानकर खड़ा रहा। दूसरा दरवाजे पर खड़ा हो गया। बाकी तीन डकैतों ने घर की तलाशी लेकर आठ तोला सोने और कुछ चांदी के जेवरों के साथ पांच हजार की नकदी लूट ली और उन्हें बंधा छोड़कर भाग निकले। डकैतों के जाने के बाद आरिफ ने किसी तरह हाथ खोलकर यूपी-112 को फोन किया जिसके बाद रात में ही पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें