फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीवर लाइन पर रार...ट्रैफिक पुलिस बोली रुको, जल निगम ने खोद डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में सीवर कार्य के लिए सड़क खोदकर किए जा रहे कार्यों को लेकर सरकारी विभागों में समन्वय का अभाव लगातार जारी है। पहले पीडब्ल्यूडी ने बिना अनुमति गड्ढा खोदे जाने का आरोप जल निगम पर लगाया था। अब जल निगम ने ट्रैफिक पुलिस पर कार्य के दौरान डायवर्जन में सहयोग न करने का आरोप लगाया है। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने जल निगम पर मना करने के बावजूद मनमाने ढंग से काम कराने का आरोप जड़ा है।
विज्ञापन

इस समय शहर में जल निगम की ओर से तीन जगह चौपुला, श्यामगंज और अलखनाथ मंदिर के पास मार्ग पर काम कराया जा रहा है। निगम के सहायक अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि अलखनाथ मंदिर के पास मार्ग पर काम शुरू करने से पहले उन्होंने ट्रैफिक पुलिस से बात की थी। पुलिस ने कहा था कि 19 अप्रैल की रात के बाद काम शुरू कर सकते हैं, लेकिन अब मौके पर रूट डायवर्जन को लेकर ट्रैफिक पुलिस से कोई भी सहयोग नहीं मिल रहा है। चूंकि उस रोड पर रात को भारी वाहनों का भी आना-जाना रहता है। इस वजह से जल निगम की टीम अपने स्तर पर ही बैरिकेडिंग कर रूट को डायवर्ट करने का काम कर रही है।
वहीं ट्रैफिक पुलिस का तर्क है कि मनमर्जी तरीके से जल निगम ने गड्ढे खोद दिए हैं, जबकि हमने चुनाव तक रुकने की बात कही थी। इस समय पर्याप्त फोर्स नहीं है। इस पर जल निगम अधिकारियों का कहना है कि डीएम रविंद्र कुमार ने चुनाव से पहले काम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। ये तीन प्वाइंट आखिरी हैं, इसके बाद कोई अन्य चैंबर का काम नहीं होना है। उधर, जल निगम को पीडब्ल्यूडी की ओर से भी एक पत्र मिला है, जिसमें हिदायत दी गई है कि चौपुला और अलखनाथ मंदिर मार्ग का काम जल्द पूरा कर लें।
विज्ञापन


वीआईपी और चुनाव की ड्यूटी की वजह से पुलिस फोर्स की कमी है। इस वजह से रूट डायवर्जन नहीं हो पा रहा है। इस बात की जानकारी जल निगम के अधिकारियों को भी दे दी गई थी। इसके बाद भी अलखनाथ मंदिर पर काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


शिवराज, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें