फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोडवेज वर्कशॉप की दीवार का निर्माण अटका, चोरी का खतरा बढ़ा

Mon, 18 May 2026 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दस दिन पहले ढही रोडवेज वर्कशॉप की जर्जर दीवार का निर्माण नगर निगम और रोडवेज के बीच तनातनी में फंस गया है। इससे वर्कशॉप में चोरी का खतरा बढ़ गया है। जहां दीवार बनी थी, उस जगह को नगर निगम ने अपनी बताते हुए निर्माण रुकवा दिया था।
विज्ञापन

रोडवेज ने जब दीवार का निर्माण शुरू कराया तो नगर निगम की टीम वर्ष 1920 का नक्शा लेकर पहुंच गई और जमीन अपनी होने का दावा किया। बरेली डिपो के एआरएम व अन्य अधिकारियों के साथ नगर आयुक्त संजीव मौर्य से भी मिले, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। नगर निगम की तरफ से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिलने के बाद ही निर्माण शुरू हो सकेगा।
रोडवेज के अधिकारियों ने दीवार निर्माण को लेकर मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी से भी मुलाकात की है। एआरएम अरुण कुमार वाजपेई ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश और नगर निगम की एनओसी मिलने के बाद ही काम शुरू कराया जाएगा। सेटेलाइट बस अड्डा से सटे बरेली, रुहेलखंड और रीजनल वर्कशॉप की बाहरी दीवारें काफी जर्जर हो चुकी थीं। सिंधुनगर के सामने मंदिर से सटी आठ मीटर की यह दीवार कई दिनों से सड़क की ओर झुकी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें